छत्तीसगढ़
PM आवास योजना से ग्राम कोड़िया के दुलार यादव के सपनों को मिली पक्की छत
Shantanu Roy
8 Jan 2026 7:00 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। कहा जाता है कि एक सुरक्षित और मजबूत छत केवल सिर ढकने का साधन नहीं होती, बल्कि यह परिवार को आत्मसम्मान, स्थिरता और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की दिशा देने वाली नींव होती है। ग्राम कोड़िया के निवासी दुलार यादव के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने कुछ ऐसा ही सकारात्मक परिवर्तन किया है। वर्षों से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर दुलार यादव और उनका परिवार अब पक्के और सुरक्षित घर में सुकून भरी जिंदगी जी रहा है। दुलार यादव बताते हैं कि कुछ समय पहले तक उनका परिवार एक ऐसे कच्चे मकान में रहता था, जिसकी छत बारिश के मौसम में टपकने लगती थी। मानसून उनके लिए सबसे कठिन समय होता था। रात भर पानी टपकने से न तो चैन की नींद मिलती थी और न ही घर में रखा सामान सुरक्षित रह पाता था। बरसात के दौरान घर के भीतर सीलन फैल जाती थी, जिससे रहना मुश्किल हो जाता था।
इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर उनके बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता था। बारिश के दिनों में किताबों और कॉपियों को भीगने से बचाना एक बड़ी चुनौती बन जाता था। सीलन भरे कमरों में बैठकर एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाना बच्चों के लिए लगभग असंभव हो जाता था। दुलार यादव की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वे अपने खर्च पर पक्का मकान बनवा सकें। ऐसे में परिवार का भविष्य असुरक्षित और अनिश्चित नजर आता था। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। योजना के तहत शासन द्वारा स्वीकृत राशि और प्रशासन के सहयोग से दुलार यादव का पक्के घर का सपना साकार हो सका। आज उनके पास एक मजबूत और सुरक्षित मकान है, जो उन्हें बारिश, ठंड और गर्मी की मार से बचाता है।
दुलार यादव कहते हैं कि घर बदलते ही परिवार की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। बच्चों को अब पढ़ाई के लिए एक शांत, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिला है। टपकती छत और भीगती किताबों की चिंता अब बीते दिनों की बात हो गई है। बच्चों का मनोबल बढ़ा है और वे पूरे ध्यान के साथ पढ़ाई कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह पक्का घर सिर्फ मेरे रहने के लिए नहीं, बल्कि मेरे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार का अनमोल उपहार है।” दुलार यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना ने न केवल उन्हें सुरक्षित आवास दिया है, बल्कि समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आवास की समस्या का समाधान कर रही है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है। ग्राम कोड़िया के दुलार यादव इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिनके सपनों को अब एक पक्की छत का सहारा मिल गया है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsNews of Uttar PradeshUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi NewsUttar Pradesh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





