छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही योजनाएं

jantaserishta.com
12 May 2026 9:07 PM IST
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही योजनाएं
x
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में सुशासन का संकल्प अब धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के पर पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत वटगन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता के लिए वरदान साबित हुआ। इस शिविर की सफलता का जीवंत उदाहरण तब देखने को मिली जब जोगी राम वर्मा ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अधिकारियों ने उनके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की और देखते ही देखते उन्हें आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाकर सौंप दिया।
अपने हाथ में स्वास्थ्य सुरक्षा का यह मजबूत कवच पाकर जोगी राम वर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिविर के माध्यम से बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए मौके पर ही कार्ड मिल जाना सुशासन की असली परिभाषा को चरितार्थ करता है। यह वाकया न केवल प्रशासनिक तत्परता को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश का अंतिम व्यक्ति अब खुद को सशक्त और मजबूत महसूस कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story