छत्तीसगढ़
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 7518 कृषकों के खातों में पहुंची 16 करोड़ 69 लाख से अधिक की अंतर राशि
Shantanu Roy
28 Feb 2026 11:30 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर पुरे राज्य में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान बेचने वाले 24.28 लाख किसानों को 10,324.84 करोड़ रूपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। इस क्रम में जिले दंतेवाड़ा में 7518 कृषकों के खातों में 16 करोड़ 69 लाख से अधिक की अंतर राशि पहुंची। उल्लेखनीय है कि आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा योजना अंतर्गत राशि का अंतरण किया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया था कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने लगा। इससे पहले किसानों को महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इस क्रम में दंतेवाड़ा जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। होली का त्योहार इस जिले के किसानों के लिए केवल रंगों का नहीं, बल्कि समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आया है। इस क्रम में शिवराम नाग माझीपदर दंतेवाड़ा 680 क्विंटल बिक्री, 4 लाख 97 हजार 80 रुपये, राजेश कुमार नाग, टेकनार दंतेवाड़ा 110 क्विंटल धान बिक्री 80 हजार बोनस, अजमन सिंह यादव, भैरमबंद दंतेवाड़ा 125 क्विंटल धान बिक्री 91 हजार रूपये बोनस, शेषमन यादव, चितालूर दंतेवाड़ा 34 क्विंटल धान बिक्री 25700 बोनस, मिला है। इन किसानों का मानना है कि यह राशि किसानों को आर्थिक राहत देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। होली से पहले अंतर राशि मिलने से घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ आगामी खेती कार्यों में भी सुविधा होगी। त्योहार के समय यह राशि मिलना परिवार के लिए बड़ी राहत है। इस क्रम में ब्लॉक कटेकल्याण के 950, कुआकोंडा के 1265, गीदम के 3016, दंतेवाड़ा के 2287, कृषि उन्नति योजना से लाभान्वित हुए है। ज्ञात हो कि जिले में अब तक धान खरीदी मात्रा 228420.80 क्विंटल थी। जिनके समर्थन मूल्य पर भुगतान राशि 54 करोड़ 11 लाख रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





