छत्तीसगढ़
कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
Shantanu Roy
28 Feb 2026 9:45 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के त्योहार से ठीक पहले प्रदेश के अन्नदाताओं की झोली खुशियों से भर दी है। शनिवार को बिलासपुर जिला के विकासखण्ड बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। कृषक उन्नति योजना के तहत अकेले रायगढ़ जिले के 72,693 किसानों को 349 करोड़ 59 लाख रुपए की सौगात मिली है। जैसे ही मोबाइल पर राशि जमा होने के संदेश पहुंचे, वैसे ही जिले के किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत का वादा धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने वादा किया था कि किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें, इसलिए त्योहार से पहले यह राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष न तो बारदाने की कमी हुई और न ही भुगतान में देरी।
डबल इंजन सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील-राज्यसभा सांसद
नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने सत्ता संभालते ही गरीब एवं जरूरतमंदों को पात्रतानुसार 18 लाख आवास स्वीकृति, प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर पर धान खरीदी और महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना जैसे वादों को पूरा किया है।
नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि होली से पहले किसानों को मिली यह राशि उनकी खुशियों को दोगुना करेगी और आगामी खरीफ फसल की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो ने कहा कि किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और अब उन्हें साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। गोपाल अग्रवाल ने कहा कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और किसानों को मिली सहायता राशि सरकार के संकल्प का प्रमाण है। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सभी वादे निभा रही है और किसान हित सर्वोपरि है। सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य और समय पर भुगतान मिल रहा है, जिससे वे समृद्धि की ओर अग्रसर हैं।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के 72,693 किसानों को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि प्रदान की गई है, जिससे उनकी होली की खुशियां बढ़ेंगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले सभी विकासखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों में उत्साह का माहौल रहा। उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने बताया कि धान बोनस की राशि एकमुश्त किसानों के खातों में जमा की गई है। उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ विकासखंड में 13,802 किसानों के खातों में 73.53 करोड़ रुपए, पुसौर में 16,115 किसानों के खातों में 73.34 करोड़ रुपए, खरसिया में 13191 किसानों के खातों में 59.32 करोड़, रायगढ़ के 10378 किसानों के खातों में 49.12 करोड़, तमनार 6190 किसानों के खातों में 25.28 करोड़ रुपए, घरघोड़ा 4613 किसानों के खातों में 23.81 करोड़ रुपए और लैलूंगा के 8404 किसानों के खातों में 45.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपए और पतला धान पर 711 रुपए प्रति क्विंटल की दर से यह सहायता प्रदान की गई है।
किसानों का पुष्पहार और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान जब किसानों को अंतरण प्रमाण पत्र देकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया, तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। ग्राम तरेकेला के तुषार चौधरी के खाते में 6 लाख 93 हजार रुपए की बोनस राशि आई है। तुषार ने गदगद होकर कहा कि इतनी बड़ी राशि से उनके घर के सारे अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। वहीं, कोतरा के पुष्पेंद्र मोहन पटेल को 4.88 लाख रुपए और ननसिया के लक्ष्मण पटेल को 2.50 लाख रुपए प्राप्त हुए। इन किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने होली से पहले यह राशि देकर उनके त्योहार के रंगों को और भी गहरा कर दिया है। अब वे अगली फसल की तैयारी और भी उत्साह के साथ करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, रत्थू गुप्ता, पावन अग्रवाल, मधु पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





