छत्तीसगढ़

चिराग फाउंडेशन और ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

Nilmani Pal
17 Feb 2023 8:13 AM GMT
चिराग फाउंडेशन और ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
x

रायपुर। चिराग फाउंडेशन एवँ ग्रीन आर्मी के सँयुक्त तत्वाधान पर्यावरण ऋषि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन हाल सिविल लाइन में किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रीन आर्मी के मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि पर्यावरण हेतु सजग प्रहरी के रूप में कार्य करने वाले 30 से अधिक व्यक्तियों को पर्यावरण ऋषि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रीन रत्न अवार्ड जो कि ग्रीन आर्मी का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से रवि ठाकुर को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वेश कुमार DFO एवं पी. एन. भौमिक पूर्व प्रबंध संचालक छ. ग. पर्यटन विकास निगम रायपुर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वेश कुमार जी DFO ने कहा ग्रीन आर्मी लगातार पर्यावरण के छेत्र में कार्य कर रही है वनमंडल आपके इस मुहिम में साथ रहेगी।

पी. एन. भौमिक जी पूर्व प्रबंध संचालक छ.ग ने कहा कि संख्या भले पांच हो किन्तु सजग कार्य करने वाले हो, तथा सम्मानित व्यक्तियो की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है। ग्रीन आर्मी संस्थापक अभिताब दुबे ने कहा कि आने वाले समय में गर्मी की तपिश और बढ़ने वाली है , हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर रायपुर को ग्रीन रायपुर बनाना है। साथ ही बोरियाखुर्द स्थित गजराज बांध को बचाने के लिए शासन प्रशासन से मांग किया गया। संस्था अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी ने वनमंडल अधिकारी जी से इस वर्ष वृक्षारोपण के लिए 3 से 4 फिट पौधे प्रदान करने हेतु प्रस्ताव रखे।

रवि ठाकुर को ग्रीन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया संस्था में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी अथक मेहनत और कार्य कर रहे है,किंतु यह अवार्ड उन्ही में से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जो कि रवि ठाकुर को प्रदान किया गया।

आज का यह कार्यक्रम मोनिका बागरेचा के कुशल मंच संचालन एवँ रवि ठाकुर एवँ मोहन वल्यानी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से DFO विश्वनाथ मुखर्जी ,पाठक, प्रमुख वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, आशा भावनानी, वर्मी कंपोस्ट एक्सपर्ट एवं उद्यमी, ग्रीन विंग चेयर पर्सन हरदीप कौर,वाइट विंग चेयर पर्सन गुरदीप टुटेजा, ब्राउन विंग चेयर पर्सन डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर उपस्थित थे. मोहन वर्ल्यानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानीय व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है।

Next Story