छत्तीसगढ़

SSP शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी रायगढ़ पुलिस का फोकस

jantaserishta.com
28 Jan 2026 7:26 PM IST
SSP शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी रायगढ़ पुलिस का फोकस
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में एक ओर जहां अवैध गांजा, शराब एवं जुआ जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके।
इसी क्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आज दिनांक 28.01.2026 को थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला एवं बाल अपराधों, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी दें। गुड टच एवं बैड टच की पहचान कर गलत स्पर्श पर चुप न रहने, डायल 112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता समझाई गई। महिला सुरक्षा से संबंधित 181 हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकता है।
साइबर अपराध के संबंध में बताया गया कि अनजान कॉल, लिंक अथवा ओटीपी साझा न करें, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी पोस्ट करने से बचें, तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना/साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
यातायात जागरूकता के अंतर्गत दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने, नशे में वाहन न चलाने वालों के साथ वाहन में न बैठे तथा सड़क नियमों के पालन की अपील की गई। छात्राओं को बताया गया कि वे अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा किसी भी समस्या में निर्भय होकर पुलिस से संपर्क करें।
अपील: रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पुलिस के साथ सहयोग करें, जागरूक रहें तथा किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story