छत्तीसगढ़
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम बड़ेसाजापाली में कृषक शिविर सम्पन्न
Shantanu Roy
9 Jun 2025 6:39 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। विकसित भारत 2047 के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में 12 जून तक विभिन्न स्थानों पर कृषक चौपल व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेसाजापाली में आज कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय कृषकों के लिए ज्ञान, नवाचार और समाधान का केंद्र बना।
इस दौरान शिविर में किसानों को खेत की तैयारी से लेकर फसल कटाई तक की विज्ञान-आधारित कृषि क्रियाएं समझाई गईं। साथ ही मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक और बाजार संभावनाएं, लाइट ट्रैप व फेरोमोन ट्रैप से कीट नियंत्रण की जैविक विधियां, जैविक खेती के लाभ व स्थायी खेती की दिशा में कदम, सरकारी योजनाओं, अनुदान एवं कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। शिविर में किसानों की समस्याओं का सीधा समाधान किया गया तथा फसल रोग और मिट्टी परीक्षण सुझाव दिए गए। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा वैरायटी एमटीयू 1318 एवं स्वर्णा धान बीज कृषकों को वितरण किया गया। इनमें कृषक पुनीत राम, हलधर, द्वारिका, एवं फुलबाई शामिल है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी खेस शामिल हुई, जिनके मार्गदर्शन में शिविर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद से डॉ. रवीश केसरी, डॉ. एस. के. प्रधान, डॉ. योगेश्वर पटेल, तथा पशुपालन विभाग से डॉ. सत्यप्रकाश साहू, सरपंच बड़ेसाजापाली ईश्वरी कुर्रे, सरपंच बेलटिकरी, सरपंच मुंगाडेही डोरीलाल धृतलहरे, समिति प्रभारी गणेश सिंह नेताम, उद्यानिकी विभाग से डी. के. राठिया मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी (भावेपुर), सोसायटी अध्यक्ष झनकराम चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण कृषकों और ग्राम के कृषि विस्तार अधिकारी मुकेश कुमार, होमेश ध्रुव, और कमल नारायण निषाद मौजूद थे। शिविर में बड़ेसाजापाली एवं आसपास के ग्रामों से आए सैकड़ों किसानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर अपनी जिज्ञासाएं प्रस्तुत कीं और आधुनिक कृषि की दिशा में प्रगति हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह शिविर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हो रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





