छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 10 सड़कें, 2 वृहद पुल और 1 सड़क नवीनीकरण का भूमिपूजन
Shantanu Roy
20 Dec 2025 11:55 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना वर्ष 2025-26 के तहत महासमुंद जिले में कुल 10 सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य, 2 वृहद पुल निर्माण एवं 1 सड़क नवीनीकरण कार्य का आज ग्राम बिरकोनी में विधिवत भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने भाग लिया और भूमि पूजन कर कार्यों की शुरुआत की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बीरकोनी के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यालयीय अभियंता आशीष कुलदीप भी उपस्थित रहे। प्रस्तावित 10 सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य की कुल लंबाई 2.971 किलोमीटर है।
इसमें शामिल हैं:
ग्राम चारभाठा में स्कूल से महादेव घर तक
ग्राम गोहेरापाली में हॉस्पिटल से टिकेश लाल घर तक
ग्राम भुथिया में कांजी हाउस से जोगेश्वर प्रधान के घर तक
ग्राम चारभाठा में मंच से मुख्य मार्ग की ओर
इसके अलावा ग्राम जोगनीपाली, ग्राम धुमाभाठा, ग्राम अरेकेल, ग्राम पेण्ड्रावन, ग्राम छुईहा और ग्राम बिरकोनी में सी.सी. रोड सह नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।
वृहद पुल निर्माण कार्य में शामिल हैं:
ग्राम केरामुंडा से पथरी सड़क के आर.डी. 2750 मीटर पर 63.57 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय पुल
ग्राम धवराभाठा से कुरूभाथा सड़क के आर.डी. 2390 मीटर पर 121.46 मीटर लंबाई का उच्च स्तरीय वृहद पुल
सड़क नवीनीकरण कार्य में ग्राम बकमा से कसेकेरा मार्ग पर बीटी सड़क नवीनीकरण कार्य शामिल है, जिसकी लंबाई 13.52 किमी और अनुमानित लागत ₹282.42 लाख है। इस अवसर पर सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। सड़क बनने से आवागमन सुगम होता है, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुँच बढ़ती है और ग्रामीण विकास को नई गति मिलती है।कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं चातुरी नंद ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्वीकृत विकास कार्यों की जानकारी दी।
कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क, पुल और नाली निर्माण से जीवन स्तर में सुधार होगा। इस योजना के कार्यान्वयन से न केवल ग्रामीण आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी बढ़ेगी। इसके अलावा सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य स्थानीय रोजगार का भी अवसर प्रदान करेगा। प्रशासन ने बताया कि यह भूमिपूजन ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आगामी महीनों में सड़क निर्माण, पुल निर्माण और नाली निर्माण कार्य तेजी से जारी रहेंगे।
Tagsमहासमुंदमुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजनाभूमिपूजनसड़क निर्माणनाली निर्माणवृहद पुलसड़क नवीनीकरणरूप कुमारी चौधरीयोगेश्वर राजू सिन्हाचातुरी नंदग्रामीण विकासMahasamundChief Minister Gram Gaurav Path YojanaBhoomi Pujanroad constructiondrain constructionbig bridgeroad renovationRoop Kumari ChaudharyYogeshwar Raju SinhaChaturi Nandrural developmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





