छत्तीसगढ़

बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने अपने घर में लगाया भाजपा झंडा

Nil dhankar
30 March 2024 3:04 PM IST
बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने अपने घर में लगाया भाजपा झंडा
x

गरियाबंद। 30 मार्च से भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू हो गया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने घरों और बुथ में भाजपा का झंडा लगाएंगे। इसी कड़ी में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अपने घर के छत में भाजपा का झंडा लगाया। साथ ही उन्होंने अपने बूथ से लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक मतों से लीड दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर नपा अध्यक्ष मेमन ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रत्येक बुथ में विजय संकल्प अभियान मनाने के निर्देश दिए। इसके तहत प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता 30 मार्च को अपने अपने घरो में भाजपा का झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही लाभार्थी से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से भी अपने अपने घर में भाजपा का झंडा लगाने की अपील की।

नपा अध्यक्ष मेमन ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का लक्ष्य दिया है। इसके लिए एक एक कार्यकर्त्ता तैयार है। प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता चुनाव को लेकर जुट गए है। आज विजय बूथ का संकल्प लेने के साथ ही कार्यकर्ता कमर कस के चुनावी संग्राम में उतर जाएंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जन जन तक पहुंचाएंगे।

Next Story