छत्तीसगढ़
पड़ोसी से मारपीट करने वाला निगरानी बदमाश पत्नी समेत गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 Aug 2026 11:14 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। घर में घुसकर पड़ोसी महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने वाले निगरानी बदमाश और उसकी पत्नी के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब के नशे में विवाद कर मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने घर में अकेली थी। उसका पति गांधी चौक काम से गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी किशन आडिल शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और विवाद करने लगा।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि किशन आडिल ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसका गला दबाने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने घर से बाहर निकलकर अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद जब महिला का पति घर पहुंचा तो उसने किशन आडिल से घर आकर गाली-गलौज करने का कारण पूछा। इस पर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ भी विवाद शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा।
महिला ने बताया कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो किशन आडिल की पत्नी रानी आडिल भी मौके पर आ गई और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तारबाहर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए घटना स्थल के आसपास जानकारी जुटाई और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन आडिल (28 वर्ष), निवासी गुरुघासीदास मंदिर के पास तारबाहर बिलासपुर और उसकी पत्नी रानी आडिल (21 वर्ष), निवासी उसी क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, आरक्षक राजेश श्रीवास, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और आरक्षक भागीरथी गेदले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsबिलासपुर पुलिसतारबाहर थाना कार्रवाईमारपीट मामलानिगरानी बदमाश गिरफ्तारछत्तीसगढ़ पुलिसपड़ोसी विवादअपराध खबर बिलासपुरपुलिस जांचकिशन आडिल गिरफ्तारकानून व्यवस्थाBilaspur PoliceTarbahar Police Station actionassault casesurveillance criminal arrestedChhattisgarh Policeneighbor disputecrime news Bilaspurpolice investigationKishan Adil arrestedlaw and order
Next Story





