छत्तीसगढ़

प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 2 हजार 157 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

SHIDDHANT
10 Sept 2026 11:06 PM IST
प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 2 हजार 157 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
x
छग
Raipur रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत जिले भर में आज कुल 2 हजार 157 बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच की गई।
जिला प्रशासन तथा सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला में 128 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव में 130 बच्चों, आरंग टीम ए द्वारा शासकीय हाई स्कूल निसदा में 139 बच्चों, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारसकोल में 275 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय हाई स्कूल आरंग में 151 बच्चों, धरसीवां टीम ए द्वा विद्यालय कंदुल में 137 बच्चों, तिल्दा टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला बहेसर में 164 बच्चों, तिल्दा टीम बी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोहदा में 164 बच्चों, अर्बन टीम ए द्वारा लक्ष्मीनारायण गर्ल हाईयर सेकेण्डरी स्कूल में 267 बच्चों तथा अर्बन टीम बी द्वारा जे आर धानी स्कूल में 146 बच्चों अर्बन टीम सी द्वारा हाईयर सेकेण्डरी स्कूल फन्धर में 200 बच्चों अर्बन टीम डी द्वारा हाईयर सेकेण्डरी स्कूल गुड़ियारी में 164 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
Next Story