छत्तीसगढ़
ऑपरेशन निश्चय के तहत TI सुनील दास ने की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Jan 2026 7:10 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से देशी मसाला मदिरा का भंडारण कर बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42.840 बल्क लीटर (238 पौवा) देशी मसाला मदिरा, भारी मात्रा में नगद राशि, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4 लाख 28 हजार 20 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीदी-बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देशी शराब भट्टी के सामने सिंधी के किराये के मकान, गंजपारा में कुछ लोग अवैध देशी मसाला मदिरा का भंडारण कर बिक्री करने की तैयारी में हैं। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गंज पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से दो व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश साहू (उम्र 29 वर्ष) निवासी चूनाभट्टी, थाना गंज तथा गोपाल दास मानिकपुरी (उम्र 37 वर्ष) निवासी चुनाभट्टी, थाना गंज बताया। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे दीपक मुदलियार एवं राजेश नाग के कहने पर संयुक्त रूप से अवैध देशी मसाला मदिरा का भंडारण कर बिक्री कर रहे थे।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से चार पान मसाला के झोलों में रखे 238 पौवा देशी मसाला शोले शराब, कुल 42.840 बल्क लीटर, जिसकी कीमत लगभग 23,800 रुपये है, बरामद की गई। इसके साथ ही नगद रकम 3,40,220 रुपये, 02 मोबाइल फोन तथा 01 एक्टिवा वाहन भी जब्त किया गया। सभी जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4,28,020 रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन निश्चय के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के सौदागरों के खिलाफ सूचना संकलन, मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण और नियमित पेट्रोलिंग के माध्यम से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब या मादक पदार्थों की बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।
Tagsऑपरेशन निश्चयरायपुर पुलिस कार्रवाईअवैध देशी मसाला मदिराथाना गंज42 लीटर शराब जब्तदो आरोपी गिरफ्तारआबकारी एक्टनशे के खिलाफ अभियानरायपुर अपराधअवैध शराब बिक्रीOperation NishchayRaipur Police actionillegal country liquorThana Ganj42 liters of liquor seizedtwo accused arrestedExcise Actcampaign against drugsRaipur crimeillegal liquor saleछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





