छत्तीसगढ़
कॉप ऑफ द मंथ के तहत जुलाई माह में बेहतर कार्य करने वाले 6 कर्मचारी हुए सम्मानित
Nil dhankar
17 Aug 2023 8:25 AM IST

x
बालोद। कॉप ऑफ द मंथ के तहत जुलाई माह में बेहतर कार्य करने वाले बालोद पुलिस के 6 कर्मचारी सम्मानित हुए। दरअसल पुलिस कार्यालय बालोद में जिले के 06 कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था एवं सौंपे गए महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन लगन एवं मेहनत से अनुशासित होकर करने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, एएसपी सुशील नायक व एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा सभी कर्मचारियों को केश रिवार्ड प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने शुभाकामनाएं दी गई।
सम्मानित हुए कर्मचारी -
आर. क्र.169 किशोर साहू थाना पुरूर
आर.क्र 147 जितेन्द्र सिन्हा थाना पुरूर
आर.क्र 593 उमाशंकर जारके थाना पुरूर
आर.क्र 281 सुरेश पटेल थाना पुरूर
आर. क्र 164 इस्तियाक अली थाना राजहरा
आर.क्र. 300 चेतन सोनकर यातायात
Next Story





