छत्तीसगढ़

रायपुर में अनियंत्रित कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, मचा कोहराम, आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर का किया यह हाल

jantaserishta.com
6 Nov 2021 8:30 AM IST
रायपुर में अनियंत्रित कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, मचा कोहराम, आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर का किया यह हाल
x

रायपुर: राजधानी में देर रात तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 से चार राहगीरों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर पीटाई कर दी। मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को ​गिरफ्तार कर मामले का शांत कराया।



जानकारी के अनुसार एमजी रोड में उस वक्त हड़कंप जब एक बेकाबू कार ने गाड़ियों को टक्कर मारते हुए 3 से 4 राहगीरों को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोककर चालक को पहले बाहर निकाला और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान एमजी रोड पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
बताया जा रहा है कि हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी जान बचाई। बता दें कि आरोपी चालक नशे में धुत था। उसके कार से हुक्का और शराब की बोतल मिली। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story