छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी, महिला की मौत

Shantanu Roy
3 Jun 2022 6:23 PM IST
अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी, महिला की मौत
x
छग

सरायपाली। पुलिस ने मृतिका मालसी निषाद पति सदानंद 43 साल सा0 लिमऊगुडा की डायरी जांच वास्ते प्राप्त किया। गवाहों के कथन लिया गया. मर्ग जांच में पुलिस ने पाया कि घटना 12 मार्च 22 के 06:00 AM को मो0सा0 क्रमांक CG 06 GP 9148 के चालक शिवकुमार निषाद द्वारा जलपुर पुल के पास तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मो0सा को अनियंत्रित कर देने से पीछे बैठी मृतिका मालती निषाद मो0सा से निचे गिर जाने से मृत्यु होना पाया गया है। मो0सा0 चालक शिवकुमार निषाद के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Next Story