छत्तीसगढ़

बेकाबू ट्रक ने ली दो युवकों की जान

Nil dhankar
20 Oct 2022 10:27 AM IST
बेकाबू ट्रक ने ली दो युवकों की जान
x
छग

महासमुंद। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दो युवकों की मौत पर ही मौत हो गई. घर के सामने बाइक में सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

यह घटना बीते रात भदरसी चौखड़ी बागबाहरा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 32 वर्षीय चिंताराम यादव और 45 वर्षीय पान सिंह ध्रुव दोनों भदरसी निवासी हैं. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है.


Next Story