छत्तीसगढ़
बेकाबू स्कॉर्पियो ने वाहनों को लिया चपेट में, NSUI नेता का नाम आ रहा सामने
jantaserishta.com
7 Nov 2024 12:24 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को रौंदते हुए विद्युत ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। गनीमत रही कि आधी रात होने के कारण सड़क पर ज्यादा चहल-पहल नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का चालक नशे में था।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके के ब्राह्मणपारा का है। दुर्ग जिले की पासिंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को रौंदते हुए बिजली के में लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी को नेहरू नगर भिलाई निवासी केतन तिवारी चला रहा था। चालक केतन तिवारी NSUI में प्रदेश सचिव के पद पर पदस्थ है। आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे की हालत में रहा होगा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। इस वाहन की चपेट में कई गाड़ियां आई है। गनीमत यह रही कि हादसा रात को हुआ है। दिन में ब्राम्हण पारा में इलाके में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई जनहानियां भी हो सकती थी।
Tagsछत्तीसगढ़रायपुरछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ पुलिसएनएसयूआईएनएसयूआई प्रदेश सचिवChhattisgarhRaipurChhattisgarh NewsChhattisgarh PoliceNSUINSUI State Secretary
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





