छत्तीसगढ़

चाचा ने मासूम को आग में झोंका, इलाज के दौरान टूटी सांसें

jantaserishta.com
10 Sept 2026 8:48 AM IST
चाचा ने मासूम को आग में झोंका, इलाज के दौरान टूटी सांसें
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से दो साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के चाचा नितिन लोनीया ने विवाद के बाद उसे आग में झोंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नितिन लोनीया, अपने भाई सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को राशन दुकान जाने की बात कहकर रायपुर ले गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नितिन ने बच्ची को आग में झोंक दिया। बच्ची के पिता सुधीर और नाना ने आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है। मामले ने कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story