![मामा ने की भांजे की पिटाई, बीड़ी नहीं देने पर हुआ विवाद मामा ने की भांजे की पिटाई, बीड़ी नहीं देने पर हुआ विवाद](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/05/1618430-untitled-77-copy.webp)
बिलासपुर। बीड़ी नहीं देने पर मामा ने भांजे की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल भांजे ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के बुधवारी बाजार मुर्राभाठा में रहने वाले भोला डांडेकर हलवाई का काम करते हैं। बुधवार की रात वे काम पर गए थे। रात 11 बजे वे काम से लौटकर अपने मकान का दरवाजा खोल रहे थे। इसी दौरान वहां पर पड़ोस में रहने वाला आनंद वर्मा आ गया। वह भोला के रिश्ते में मामा लगता है।
आनंद ने भोला से पीने के लिए बीड़ी मांगा। इस पर भोला ने बीड़ी नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर उसने अपने भांजे से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर उसने अपने भांजे के सिर में लकड़ी के बत्ते से वार कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। घायल की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।