छत्तीसगढ़

चाचा ने किया भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

Nilmani Pal
3 Jan 2022 5:40 AM GMT
चाचा ने किया भतीजी से छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती को सब्जी काटने के बहाने बुलाकर रिश्ते के चाचा ने छेड़छाड़ की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर मारने की धमकी दी। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर युवती ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

घटना शनिवार की है। क्षेत्र में रहने वाली युवती शनिवार की शाम किराना सामान लेने के लिए दुकान गई थी। वापस आने के दौरान उसके रिश्ते के चाचा ने सब्जी काटने के लिए अपने घर में बुलाया। युवती को पता था कि उसकी चाची और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हैं। अपने चाचा की मदद के लिए वह उसके घर चली गई। युवती किचन में सब्जी काट रही थी। इस बीच युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी भतीजी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने युवती को धमकी दी। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने इसकी जानकारी स्वजन को देकर चकरभाठा थाने में शिकायत की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।


Next Story