भतीजी की शादी में पहुंचे चाचा पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

DEMO PIC
बिलासपुर। भतीजी की शादी में शामिल होने पथरिया से आए चाचा पर पड़ोस में रहने वाले ने चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल चाचा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर हमलावर युवक की तलाश कर रही है।
मुंगेली जिले के पथरिया में रहने वाले अनिल यादव (41) ड्राइवर हैं। शनिवार को उनकी भतीजी की सरकंडा के बंधवापारा में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वे परिवार के साथ आए थे। रात 12 बजे खाना खाने के बाद वे अकेले घर जाने के लिए बाहर निकले। उनकी बाइक पास ही गली में खड़ी थी। वे बाइक निकाल रहे थे। इसी बीच बंधवापारा में रहने वाला संजू यादव वहां आ गया। गली में देखते ही युवक अनिल से गाली-गलौज करने लगा।
इसका विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने जेब से चाकू निकालकर अनिल के पीठ में मार दिया। चाकू के वार से घायल ड्राइवर ने बीच-बचाव के लिए आवाज लगाई। इस पर युवक वहां से भागने लगा। अनिल से उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।





