छत्तीसगढ़

अल्ट्रा मैराथन में उमेश काकिरवार की ऐतिहासिक उपलब्धि, ओपी चौधरी ने दी बधाई

Shantanu Roy
14 Jun 2025 7:07 PM IST
अल्ट्रा मैराथन में उमेश काकिरवार की ऐतिहासिक उपलब्धि, ओपी चौधरी ने दी बधाई
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के युवा धावक उमेश काकिरवार ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2025 अल्ट्रा मैराथन में 90 किलोमीटर की कठिन दौड़ 11 घंटे, 42 मिनट, 37 सेकंड में पूरी कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता के लिए उन्हें राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि उमेश काकिरवार की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। वे राज्य के पहले अल्ट्रा मैराथन फिनिशर बने हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत और प्रदेश का नाम रोशन किया है। ओपी चौधरी ने कहा, "उमेश की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।


उन्होंने यह दिखा दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। वे आज प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।" गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित यह अल्ट्रा मैराथन विश्व के सबसे कठिन रेस आयोजनों में से एक मानी जाती है, जिसमें सीमित समय में लंबी दूरी
तय करनी
होती है। उमेश ने इसमें भाग लेकर न केवल दौड़ पूरी की, बल्कि उसे निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक समाप्त भी किया। उमेश की इस जीत पर खेल प्रेमियों और नागरिकों में भी हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर खेल संगठनों तक हर ओर से उन्हें बधाई मिल रही है। छत्तीसगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।
Tagsउमेश काकिरवारअल्ट्रा मैराथनदक्षिण अफ्रीका दौड़छत्तीसगढ़ धावकओपी चौधरी बधाई90 किलोमीटर दौड़प्रेरणास्रोत युवाUmesh KakirwarUltra MarathonSouth Africa runChhattisgarh runnerOP Choudhary congratulates90 km raceyouth inspirationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story