छत्तीसगढ़

उमा भारती ने मां महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

Nil dhankar
7 Dec 2022 12:52 PM IST
उमा भारती ने मां महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना
x

बिलासपुर. मध्य्प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बिलासपुर जिले के रतनपुर पहुंची है। यहां उन्होंने मां महामाया मंदिर में माता के दर्शन किए है और जनता की सुख समृद्धि की कामना की है। बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अमरकंटक क्षेत्र में अज्ञातवास पर है और वहीं से सीधे रतनपुर पहुंची है। यहां उन्होंने महामाया मंदिर में दर्शन किए। उमा भारती बीते कुछ दिनों से अज्ञातवास पर है। उमा भारती अमरकंटक क्षेत्र में किस जगह पर अज्ञातवास पर है, ये किसी को नहीं पता।

Next Story