छत्तीसगढ़
चाकू लेकर घुमते दो युवक गिरफ्तार, गुढ़ियारी पुलिस ने की कार्रवाई
Shantanu Roy
31 Aug 2021 10:53 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चाकू के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए गुढ़ियारी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अपने हांथ में चाकू लेकर लहराते हुए घुम रहे है जिससे आम लोग डर रहे हैं तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया और आरोपी धर्मवीर झा 19 वर्ष और यशवंत साहू 19 वर्ष को चाकू के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
Next Story





