छत्तीसगढ़
नहाने के दौरान महानदी में बहे दो युवक, गोताखोर की टीम मौके पर
Nil dhankar
14 July 2022 3:39 PM IST

x
गरियाबंद। महानदी में दो युवकों के बहने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा कि 7 युवक महानदी पीतईबंद एनीकेट में नहाने गए थे. इस दौरान यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.
जिले में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ गया है. नहाने के दौरान दो युवक महानदी में बह गए. वहीं 4 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मामले की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची. पानी में बहे युवकों की तलाश जारी है. गोताखोरों को भी लगाया गया है.
Next Story





