छत्तीसगढ़

तेज टक्कर में दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक फूंका

jantaserishta.com
10 Nov 2026 12:51 PM IST
तेज टक्कर में दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक फूंका
x
छत्तीसगढ़.
मनेंद्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर लिया।
यह घटना मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 के रहने वाले थे। दोनों एक ही बाइक में सवार थे, तभी कठौतिया के पास उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ट्रक में आग लगाने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
इसके साथ ही पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक धू-धूकर जल रही है और उसके आसपास से गाड़ियां भी गुजर रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story