
धमतरी। जिले की सड़कें अब खून से रंगने लगी हैं, जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पुरानी रायपुर-धमतरी मार्ग पर गुजरा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। आज एक और दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।
भखारा थाना क्षेत्र के गुजरा पेट्रोल पम्प के पास रात्रि में दो दोस्तों की मौत हो गई। बलराज पटेल और पोखन यादव, जो खाना खाने के बाद बाइक पर टहलने निकले थे, अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मौके पर ही दम तोड़ गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई पुलिस ने दोनों दोस्त के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की शिनाख्त के लिए पुलिस ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कार्यवाही करने में जुट गई है।





