छत्तीसगढ़
चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार, पंडरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Shantanu Roy
31 Aug 2021 11:15 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चाकू के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए पंडरी थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक अपने हांथ में चाकू लेकर लहराते हुए घुम रहे है जिससे आम लोग डर रहे हैं तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया और आरोपी रोहित सिंह और शिवा महानंद को चाकू के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
Next Story





