छत्तीसगढ़

27 लाख कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार, निकला नक्सली कनेक्शन

Nilmani Pal
6 July 2023 1:51 AM GMT
27 लाख कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार, निकला नक्सली कनेक्शन
x
छग

पखांजूर/ रायपुर। कांग्रेस के जिला कार्यकारिणी सदस्य को नक्सलियों के नोट खपाते महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सली पैसा खपाते 2 आरोपी विप्लव सिकदार और रोहित मंगू कोरसा को गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस चार पांच लोगों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उसके बाद दो को गिरफ्तार कर बाकी को छोड़ दिया गया । गिरफ्तार दो युवकों से 27 लाख 62 हजार कीमत के 2000 के नोट मिले हैं। आरोपी पखांजूर क्षेत्र के पानावर तथा महाराष्ट्र के धोद्दूर के है। गढ़चिरौली पुलिस अपने साथ ले गई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story