छत्तीसगढ़

व्यापारी को डराने कार में आगजनी, दो युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
17 Dec 2025 10:27 AM IST
व्यापारी को डराने कार में आगजनी, दो युवक गिरफ्तार
x
छग

कोरबा. कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड पर बीती रात 3 युवकों ने खड़ी कार में आग लगा दी. घटना के बाद तीनों भाग निकले. कार मालिक सूचना के बाद पहुंचा मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने में जुट गया. घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित है.

जानकारी के मुताबिक, कार एक व्यापारी की बताई जा रही है. दर्री रोड पर तीन युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडरा रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर दिया, जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया.

आगजनी कर तीनों मौके से भाग निकल. कार में आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और कार मालिक मौके पर पहुंचे. सभी ने मिलकर किसी तरह आग को बुझाया लिया. वहीं घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पकड़ा है. वहीं एक की तलाश की जा रही है.


Next Story