
x
छग
Raigarh. रायगढ़। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने रविवार की शाम टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों ही आरोपी न्यू मरीन ड्राईव रोड स्थित पंजरी प्लांट के पास शराब पीते हुए मिले, जिनके कब्जे से शराब और गिलास जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों को मौके पर जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया। घटना दिनांक 26 अक्टूबर 2025 की है। चक्रधरनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (म.प्र.आर.) अपने हमराह स्टाफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग और माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू मरीन ड्राईव रोड पंजरी प्लांट के पास एक व्यक्ति खुले में शराब पी रहा है। सूचना की पुष्टि पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। गवाहों राहुल श्रीवास और ऋषभ तिर्की को साथ लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस को वहां एक युवक शराब पीते रंगे हाथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल विनय बरेठ (उम्र 22 वर्ष) पिता संजय बरेठ, निवासी चांदनी चौक, थाना कोतवाली, रायगढ़ बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की 180 एमएल शीशी में लगभग 90 एमएल बची हुई शराब और एक शराब गंधयुक्त डिस्पोजल गिलास जब्त किया। जप्त सामग्री की कीमत लगभग 50 रुपये आंकी गई है। आरोपी का यह कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे रात 8.50 बजे गिरफ्तार किया गया। चूंकि अपराध जमानतीय था, इसलिए आरोपी को सक्षम जमानतदार पेश करने पर मौके पर ही मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उसी क्षेत्र में एक और व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहा है। पुलिस ने पुनः दबिश देकर एक अन्य युवक को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम समीर खान (उम्र 25 वर्ष) पिता रूस्मत खान, निवासी धोबीपारा, चांदनी चौक, थाना कोतवाली, रायगढ़ बताया। तलाशी लेने पर समीर खान के पास से भी देशी प्लेन शराब की 180 एमएल शीशी (जिसमें लगभग 90 एमएल शराब बची थी) और एक शराब गंधयुक्त डिस्पोजल गिलास बरामद हुआ।
पुलिस ने समीर खान के खिलाफ भी आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत कार्रवाई की और शाम 8.35 बजे उसे गिरफ्तार कर आवश्यक पंचनामा तैयार किया। अपराध जमानतीय होने के कारण समीर खान को भी मौके पर मुचलका जमानत पर छोड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना चक्रधरनगर की इस कार्रवाई में म.प्र.आर. के साथ हमराह स्टाफ और गवाहों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सार्वजनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Tagsरायगढ़ पुलिसचक्रधरनगर थानान्यू मरीन ड्राईव रोडसार्वजनिक स्थान पर शराबआबकारी एक्ट धारा 36(च)(1)आरोपी गिरफ्तारनिखिल विनय बरेठसमीर खानपुलिस कार्रवाईजमानतमाइनर एक्टरायगढ़ क्राइम न्यूज़Raigarh PoliceChakradharnagar Police StationNew Marine Drive Roadliquor in public placeExcise Act Section 36(c)(1)accused arrestedNikhil Vinay BarethSameer Khanpolice actionbailMinor ActRaigarh Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





