छत्तीसगढ़

गांव में नकली नोट खपा रहे दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ में होगा बड़ा खुलासा

Nilmani Pal
19 Nov 2022 8:26 AM GMT
गांव में नकली नोट खपा रहे दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ में होगा बड़ा खुलासा
x

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में पखवाड़ेभर से पांच-पांच सौ के जाली नोट बड़ी संख्या में मिल रहे थे। इसे लेकर ग्रामीण चिंतित थे। पुलिस को भी जाली नोट मिलने की सूचना दी गई थी।उल्लेखनीय है कि कोंडागांव जिले के ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंझे में कुछ दिन पहले 500 रुपये के जाली नक़ली नोट मिले थे। जिसकी शिकायत थाना केशकाल में की गई थी। अब जाकर पुलिस को जाली नोट मामले में बड़ी सफलता मिली है। जाली नोट चलाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ कांकेर निवासी नब्बू खान और ओडिशा निवासी असगर अली को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 500 रुपये के 13 नकली नोट, 200 रुपये का 1 नग नकली नोट, 3 नग मोबाइल और मोटरसाइकल जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम बिंझे में 7 नग 500 के नकली नोट मिले थे।


Next Story