छत्तीसगढ़

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो युवक गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Shantanu Roy
28 Sept 2021 6:55 PM IST
आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो युवक गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा-पट्टी लिख रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 2 मोबाइल, 2 लाख की सट्टा-पट्टी और 12 हजार नकद जब्त किया है। सनराइज़ हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह सट्टा चल रहा था।

मामला शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास का है, सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यश तिलवानी और प्रवीण मंगलानी नामक व्यक्ति सनराइज हैदराबाद और राजस्थान रॉयल के बीच चल रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाइल और पर्ची में रुपए पैसे का सट्टा-पट्टी लिख रहे थे। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड मारी। इस मामले में दो व्यक्ति मोबाइल एवं कागज में अंको से सट्टा-पट्टी लिख रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Next Story