छत्तीसगढ़

चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने पकड़ा

Admin2
16 May 2021 10:30 AM IST
चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने पकड़ा
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि बीती शाम सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला था। जिसके बाद ये दोनों युवक चाकू के साथ अपने घरों से निकलकर लोगों को डराने के लिए समवेत शिखर के पास रजबंधा मैदान और जिम के पास घूम रहे थे। जिसे पेट्रोलिंग पार्टी ने पकड़ा और थाने ले आई। दोनों आरोपी हफ़िज़ूदीन और मोहसिन अली पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट आईपीसी की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Next Story