छत्तीसगढ़

दो महिला नक्सली ढेर...दंतेवाड़ा में DRG के जवानों ने की बड़ी कार्रवाई

Admin2
28 Dec 2020 2:23 PM GMT
दो महिला नक्सली ढेर...दंतेवाड़ा में DRG के जवानों ने की बड़ी कार्रवाई
x
BIG BREAKING

इस वक्त दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जवानों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों नक्सलियों पर ईनाम भी दर्ज था। पुलिस ने मौके से दो महिला नक्सलियों का शव, पिस्टल और भरमार बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कुआंकोंडा थाना क्षेत्र की है, जहां डीआरजी जवान इलाके की सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जंगल के बीच नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने दो ईनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में से एक पर पांच लाख और दूसरे पर दो लाख रुपए का ईनाम था।

Next Story