छत्तीसगढ़

चोरी के शक में दो महिलाओं की पिटाई, साप्ताहिक बाजार में भीड़ ने घेरकर मारा

jantaserishta.com
8 Oct 2026 8:38 AM IST
चोरी के शक में दो महिलाओं की पिटाई, साप्ताहिक बाजार में भीड़ ने घेरकर मारा
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार में चोरी के शक में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं पर मोबाइल फोन और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं पर चोरी करने का संदेह जताया। इसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेरकर उनसे पूछताछ की और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाजार में लोगों की भीड़ के बीच दोनों महिलाओं के साथ मारपीट और पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बड़कापारा के साप्ताहिक बाजार में हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story