छत्तीसगढ़
NH-53 पर धू-धूकर जले दो ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें मंजर
jantaserishta.com
4 Oct 2026 10:44 AM IST

x
देखें वीडियो.
पिथौरा: महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर लाखागढ़ के पास शनिवार रात दो ट्रकों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए. एक ट्रक के चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है.
पुलिस के मुताबिक, चावल से लदा ट्रक खराब होने के कारण लाखागढ़ के पास सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान पिथौरा से सरायपाली की ओर जा रहा दूसरा ट्रक वहां पहुंचा. जिसमें दोना-पत्तल और राशन सामग्री भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि खराब ट्रक के पास पहुंचते ही चलते ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़े चावल से लदे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों ट्रक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली से दमकल वाहनों को बुलाया गया. दमकल कर्मियों नेआग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है. पिथौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





