छत्तीसगढ़

दो ट्रक आपस में भिड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए दो लोग

Shantanu Roy
22 May 2022 4:43 PM GMT
दो ट्रक आपस में भिड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए दो लोग
x
छग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि 2 ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर और अन्य एक शख्स ट्रक के केबिन में ही फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाल जा सका है। हादसा कोरबा-चांपा मार्ग पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच एक ट्रक कोरबा की तरफ से चांपा जा रही थी। वहीं चांपा की तरफ से ही एक ट्रक कोरबा की तरफ आ रही थी। दोनों ही तेज रफ्तार में थे। गाड़ियां अभी उरगा नाले के पास पहुंची थीं कि ये हादसा हो गया। दोनों ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
घटना के बाद ट्रक चला रहा ड्राइवर उसी गाड़ी में फंस गया। उसके साथ बैठा शख्स भी केबिन में फंस गया था। दोनों गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए थे। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद 3 घायलों को अस्पताल भेजा गया।
वहीं केबिन में फंसे 2 लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया। फिर एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकाल जा सका है। बाद में इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गय है। फिलहाल पांचों लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायल हुए लोग दूसरे तरफ की ट्रक में बैठे हुए थे।
Next Story