छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल, CG में पहली बार होगा ऐसा

Nilmani Pal
25 Jan 2023 9:51 AM GMT
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल, CG में पहली बार होगा ऐसा
x

रायपुर। पूरे देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरसोर से चल रही है। सभी सरकारी कार्यालयों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी चारों और पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वहीं छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर एक बडी खबर सामने आई है। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब पुलिस की स्पेशल बस्तर फाइटर्स के दो ट्रांसजेंडर कांस्टेबल पहली बार परेड में शामिल होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जगदलपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2021 में 13 ट्रांसजेंडर लोगों को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया था। उनमें से 9 पुलिसकर्मियों को माओवाद प्रभावित बस्तर में तैनाती के लिए यूनिट में शामिल किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में बस्तर के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर के प्लाटून भाग लेंगे। राज्य में यह पहली बार है कि थर्ड जेंडर के पुलिसकर्मी परेड में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बघेल परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ये थर्ड जेंडर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और निश्चित रूप से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।


Next Story