छत्तीसगढ़

खदान में दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, एक की मौत, परिजन भड़के

jantaserishta.com
4 Oct 2026 12:25 PM IST
खदान में दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, एक की मौत, परिजन भड़के
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है, जहां दो ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर के केबिन में चालक फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मृतक चालक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव काफी देर तक वाहन के केबिन में फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहन नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार PKS कंपनी से जुड़े हैं। घटना के बाद खदान में कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए मुआवजा और नौकरी की मांग की। इससे खदान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story