छत्तीसगढ़

10 लाख के सामान के साथ दो ठगबाज गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Nilmani Pal
24 Oct 2022 3:43 AM GMT
10 लाख के सामान के साथ दो ठगबाज गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
x

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के एक युवक से इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम खोलने के नाम पर 13 लाख रुपए की ठगी हुई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, एक आरोपी फरार है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 10 लाख रुपए के सामान बरामाद किए गए हैं। मामला जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बड़े कनेरा के रहने वाले बुधराम बघेल से ठगी हुई है। इलाके की रहने वाले शेर सिंह सेठिया उर्फ शेरा एवं उसके साथी नागेंद्र बैद और एक अन्य बुधराम बघेल को पहले से ही जानते थे। वहीं इन दोनों ने इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम खोलने के लिए बुधराम बघेल को पहले अपने जाल में फंसाया, फिर उससे 13 लाख रुपए ठग लिए।

ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद बुधराम बघेल ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की FIR दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के जगन्नाथपुरी में छिपे हुए हैं। जिसके बाद कोंडागांव से जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

जहां एक घर से घेराबंदी कर शेरा और नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से एक करीब 10 लाख रुपए के अलग-अलग तरह के सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को इस मामले की जानकारी मीडिया को दी है।

Next Story