छत्तीसगढ़
छोटे गुमड़ा में दो चोरियों का खुलासा, घरघोड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 July 2025 12:22 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। घरघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम छोटे गुमड़ा में बीते एक माह के भीतर हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8.60 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई सामग्री, जिसमें 5 एचपी बोर पंप मशीन, चैनलिंग जालीतार एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर शामिल है, बरामद की है।
पहली चोरी की वारदात 21 जून की रात ग्राम छोटे गुमड़ा के सामुदायिक बाड़ी में हुई थी, जहां से अज्ञात चोरों ने बोर पंप मशीन और चैनलिंग जालीतार चोरी कर ली थी। इस संबंध में प्रार्थी अरविंद पैंकरा (32 वर्ष), निवासी जरेकेला, थाना तमनार द्वारा 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस पर अपराध क्रमांक 165/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
दूसरी वारदात 20 जुलाई की रात ग्राम छोटे गुमड़ा स्थित रोपणी उद्यान में हुई, जहां चोरों ने पोल खंभे तोड़कर 410 चैनलिंग जालीतार (कीमत लगभग ₹15,000) चोरी कर ली थी। इस पर प्रार्थी हरि प्रसाद सिदार (61 वर्ष) की शिकायत पर 21 जुलाई को अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों की गंभीरता से जांच करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही निर्मल उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई संपत्ति बरामद कर जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपी:
निर्मल उरांव (20 वर्ष), वार्ड क्रमांक 05, घरघोड़ा
शिवा उरांव (19 वर्ष), वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
सतीष उर्फ बबलू उरांव (21 वर्ष), वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
पुष्कर एक्का (18 वर्ष 6 माह), वार्ड क्रमांक 03, उरांवपारा, घरघोड़ा
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक परसमानी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





