छत्तीसगढ़

ससुराली जमीन के लिए भिड़े दो दामाद, एक की हुई हत्या

Nilmani Pal
25 Feb 2024 5:15 PM IST
ससुराली जमीन के लिए भिड़े दो दामाद, एक की हुई हत्या
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ में एक लाठी डंडे से ग्रामीण की बेदम पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी घसीटकर खेत में ले गए, जहां पत्थर से सिर कुचलकर कर हत्या कर दी। पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के राजकोट गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक सालिकराम राठिया (45) और रामलाल राठिया (46) के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रिश्ते में दोनों साढू हैं। इनके ससुर की मौत के बाद से दोनों जमीन को लेकर अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन शनिवार शाम को मामला बढ़ गया।

गांव के लोगों ने बताया कि राजकोट में बाजार लगा हुआ था। इसी बीच रामलाल राठिया अपने बेटे के साथ बाजार पहुंचा और साढू सालिकराम राठिया से विवाद करने लगा। रामलाल राठिया अपने बेटे डबलू राठिया के साथ सालिकराम को बीच बाजार लाठी डंडे से पीटने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आने वाले लोगों को भी पिता-पुत्र ने बीच में नहीं पड़ने की धमकी दी। सालिकराम को पीटते-पीटते दोनों पिता-पुत्र करीब 200 मीटर दूर तक खेत में घसीटते ले गए। जहां सिर को पत्थर से कुचल-कुचलकर सालिकराम को मार डाला।

Next Story