दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
![दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/03/27/2697752-untitled-35-copy.webp)
दुर्ग। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कई थानों में हल्की सर्जरी की है। उन्होंने दो थानों के थाना प्रभारी और तीन आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ने राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर थाने के टीआई राजेंद्र यादव का तबादला जिविशा थाने कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है यादव अमलेश्वर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें छोटा थाना दिया गया है।
दुर्ग एसपी ने रविवार को दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया है। जानकारी के मुताबिक पता चला कि अमलेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी सहित अन्य वारदात बढ़ रहे थे। एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी अपराध में लगाम नहीं लगा पा रहे थे। इसके चलते एसपी ने वहां के थानेदार राजेंद्र कुमार यादव को जिविशा थाने का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही अमलेश्वर थाने में ही पदस्थ निरीक्षक जगदीश सिंह सिदार को अमलेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसपी ने दो टीआई के साथ ही तीन आरक्षकों को भी इधर से उधर किया है। रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश कुमार को थाना जामगांव आर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही पाटन थाने में पदस्थ सिपाही दिलेश्वर पठारे को अमलेश्वर और दुष्यंत बारती को थाना अमलेश्वर से थाना पाटन किया गया है।