छत्तीसगढ़

महुआ शराब के साथ रायपुर के युवक गिरफ्तार, खरोरा पुलिस ने पकड़ा

Admin2
14 May 2021 6:05 PM IST
महुआ शराब के साथ रायपुर के युवक गिरफ्तार, खरोरा पुलिस ने पकड़ा
x

जनता से रिश्ता की खबर लगातार सच साबित हो रही है.....

रायपुर। अवैध शराब ले जाते पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने ग्राम बुडेनी में अवैध शराब ले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 जरिकेन में 10 लीटर महुआ देसी शराब जब्त की। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक पारधी 20 वर्ष ग्राम बुडेनी खरोरा बताया है। इसी तरह शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान एक जेरिकेन में 4 लीटर देसी शराब ले जाते घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम अरविंद पुष्पकार 36 वर्ष निवासी बीरगांव जागृति नगर उरला बताया। पकड़े गएदोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब रखने के जुर्म में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Next Story