किसानों से अधिक मात्रा में धान लिए जाने की शिकायत में दो खरीदी केन्द्र प्रभारी निलंबित, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विकासखंड के मसानियाखुर्द सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी आशुतोष जायसवाल द्वारा किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने की शिकायत में निलंबित करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर प्रभारी उप पंजीयक ने आशुतोष जायसवाल को निलंबित करने और एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को दिए। इसी प्रकार एक और प्रकरण में नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी शिवशंकर साहू को भी किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने और कंकड़ और मिट्टीयुक्त धान दबाव पूर्वक मिलर्स को दिए जाने के आरोप में खरीदी प्रभारी को निलंबन करने के निर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





