छत्तीसगढ़

JCB चालक समेत दो की मौत, नहर किनारे काम के दौरान हुआ हादसा

Nilmani Pal
19 Sept 2025 9:33 AM IST
JCB चालक समेत दो की मौत, नहर किनारे काम के दौरान हुआ हादसा
x
छग

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। नहर किनारे काम कर रही एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में गिर गई। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन रिवर्स लेने के दौरान जेसीबी फिर से नहर में पलट गई। जेसीबी के नहर में गिरने के बाद चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी वाहन भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार का है। पुलिस फिलहाल वाहन मालिक और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। नहर में गिरे वाहन को बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है, वहीं लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम भी जुटी हुई है।

Next Story
null