छत्तीसगढ़
दो लोगों की मौत, एक ने देखा था ऐसा नजारा...जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
2 March 2025 10:03 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: खेत में काम करने के दौरान एक किसान सिंचाई के लिए लगाए पंप के खुले तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह खेत में ही बेहोश होकर गिर गया। पास के खेत में काम कर रहा दूसरा किसान जब उसे देखने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीण को जब जानकारी लगी तो दोनों बेहोश किसान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुसौर पुलिस मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सीताराम सिदार (44), सुभाष निषाद (55) शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे अपने अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान सीताराम के खेत में सिंचाई के लिए लगाए बोर पंप का तार टूटा हुआ था। खेत में दवा छिड़काव के दौरान सीताराम खुले तार की चपेट में आ गया और वह खेत में बेहोश होकर गिर गया।
सीताराम की खेत के बगल में सुभाष निषाद का खेत है जहां वह खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। सीताराम जब खेत में गिरा तो सुभाष उसे देखने के लिए पहुंचा। तभी वह भी करंट प्रभावित तार की चपेट में आया। कभी देर बाद जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो पहले बोर पंप का कनेक्शन निकाला और दोनों लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां प्रारंभिक इलाज के दौरान ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





