छत्तीसगढ़

3 मजदूरों की मौत मामले में दो अफसर सस्पेंड

Nilmani Pal
14 May 2026 1:51 PM IST
3 मजदूरों की मौत मामले में दो अफसर सस्पेंड
x
छग

बालोद। जिले के दल्ली राजहरा में 12 मई को सिवरेज पाइप विस्तार के दौरान मिट्टी धंसने से हुई 3 मजदूरों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस मामले में BSP के दो अधिकारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था। जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई करने के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान किशुन कुमार (54), राकेश कुमार (28) और बैशाखिन (50) के रूप में हुई है। आरोप है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा बैरिकेडिंग के गहरे गड्ढे में उतारा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी धंसने से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे। ऐसे में इस बड़ी घटना में लापरवाही बड़ा कारण बताई जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बीएसपी अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद लापरवाही बरतने वाले डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम सिविल रमेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इधर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और जांच के बाद एफआईआर हो सकता है।


Next Story