छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए दो अधिकारी मुंबई और हैदराबाद में तैनात, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

jantaserishta.com
11 April 2021 6:03 PM IST
छत्तीसगढ़ में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए दो अधिकारी मुंबई और हैदराबाद में तैनात, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
x

राज्य में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए दो अधिकारियों को मुंबई और हैदराबाद में तैनात किया गया ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश।
रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रेमडेसीवीर और अन्य आवश्यक दवाओं तथा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और हैदराबाद में तैनात किया हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रबंध संचालक छ. ग. राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में नियुक्त किया हैं । दोनों अधिकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के लगातार संपर्क में रहकर कार्य करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story